June 5, 2022vandanaComments Off on गुम हुई लड़की को वापस पाकर मां और पिता के आंख खुशी से भर गए तो घर वालों ने पुलिस को दी दुआएं
गुम हुई लड़की को वापस पाकर मां और पिता के आंख खुशी से भर गए तो घर वालों ने पुलिस को दी दुआएं*
वंदना न्यूज बिलासपुर:-पांच साल पहले दिनांक 31/01/2017 को दुर्गा साहू ग्राम रंहगी से बैंक जा रही हूं कहकर निकली थी काफी समय बाद भी वापस घर नही आयी तो उसके पिता बंशीलाल थाना चकरभाठा आकर लड़की के गुमने की रिपोर्ट लिखवाया था। पतासाजी के दौरान लड़की का जांजगीर निवासी अपने प्रेमी ग्रंथ सहेष नामक लड़का से बरगढ़ उड़ीसा जाकर मंदिर में विवाह करना और बरगढ़ उड़ीसा में ही अपने पति के साथ रहकर रोजी मजदूरी कर जीवन यापन करने की जानकारी मिली। तब चकरभाठा पुलिस द्वारा उड़ीसा जाकर पता किया गया और दुर्गा साहू को दस्तयाब किया गया है। दोनो की एक संतान भी है, आज भी वह अपने पति के साथ हंसी खुशी से जीवन जीना बताई।
उपरोक्त कार्यवही में थाना प्रभारी मनोज नायक, प्रधान आर. कमल कौशिक, आर. सतीश यादव शामिल थे।